विश्व मंगल कामना के साथ कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया जयघोष

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर परिवार सहित जयकारा-जयघोष दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रभु चरणों में प्रार्थना करते हुए जयघोष किया और कोरोना महामारी से लडऩे की शक्ति प्रदान करने की अरदास की। श्री अरोड़ा ने कहा कि यह जयघोष हमारी निश्चित जीत का संकेत है, जोकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की दूरगामी सोच का नतीजा है।

Advertisements

 

murliwala

उन्होंने घरों में रहते हुए जयघोष-जयकारा दिवस उत्सहपूर्वक मनाने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ की गई हमारी प्रार्थना और जयघोष से गुरु कृपा कृपा प्राप्त होगी और हम सभी जल्द ही कोरोना महामारी से निजात पा जाएंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि यह जयघोष उन वीरों के स्वास्थ्य की कामना करने के लिए भी किया गया है जो हमें इस बीमारी से बचाने में दिन रात जुटे हुए हैं। इस मौके पर श्री अरोड़ा के पुत्र प्रतीक अरोड़ा ने भी प्रभु चरणों में प्रार्थना करते हुए जयघोष किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here