
ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। सुबोवाणा कुटिया संत बाबा करतार सिंह की ओर से संत बाबा कुलदीप सिंह ने जिला आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए का चैक दिया है। आज संत बाबा कुलदीप सिंह ने यह चैक जिलाधीश ऊना संदीप कुमार को सौंपा। इस दौरान सरदार पाकर सिंह, अमरीक सिंह ढिल्लों तथा जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महासचिव तारा सिंह भी उपस्थित रहे।

संत बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह उनका अंशदान है तथा संकट से निपटने के लिए भविष्य में भी हर संभव मदद जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएंगे। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने सुबोवाणा कुटिया संत बाबा करतार सिंह की ओर से की गई आर्थिक मदद के लिए उनका धन्यवाद किया।












