भाजपा का एक दिन का उपवास जतना को बेवकूफ बनाने के लिए बड़ा नाटक: बिल्ला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आज के दिन उपवास एक महज़ नाटक ही है। इस संबंधी जिला युथ कांग्रेस प्रधान एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला ने कहा कि भाजपा की ओर से आज राज्य के लोगों को गुमराह करने की साजिश के तहत ही उपवास कार्यक्रम रक्खा गया है। इस संबंधी उन्होंने कहा की अगर भाजपा कार्यकर्ता इतना ही दुखी हैं तो वह उन गरीब जरूरतमदों तक ख़ुद भी राशन पहुंचाने के लिए सक्षम हैं। इस संबंधी भाजपा के आज के नाटक का पर्दाफ़ाश करते हुए कहा कि मज़दूर दिवस के मौके पंजाब प्रधान कांग्रेस सुनील जाखड़ के आवाहन पर पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की राज्य विरोधी नीतीओं के खिलाफ़ पूरे पंजाब में तिरंगा झंडा लहरा कर अपना रोस व्यक्त किया।

Advertisements

जिला प्रधान एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला के नेतृत्व में जिला यूथ कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार तक पंजाब का बनता हक़ दिलाने के लिए अपने घरों की छतों पर तिरंगा लहराया गया। इस दौरान जिला प्रधान दमनदीप सिंह बिल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार सोशल मीडीया के सहारे लोगों को गुमराह कर रही है। पंजाब भी भारत का ही हिस्सा है तो पंजाब के साथ केंद्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है। अगर केंद्र सरकार को पंजाब के निवासीओं का इतना ही फि़क्र है तो राज्य सरकार का बनता जी एस टी क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार के समय में कभी भी पंजाब की बादल सरकार के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया गया था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस समय में भी भेदभाव रखते हुए पंजाब का जी एस टी जारी करने से कतरा रही है। जो कि भाजपा की सरकार की पंजाब के लिए बहुत ही निंदनीय हरकत है। इस दौरान मुकेरियां प्रधान बिंदर , कमल कटारिया इत्यादि ने भी तिरंगे झंडे लहराए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here