केंद्र सरकार का भेजा राशन जल्द गरीबों तक पहुंचाए कैप्टन सरकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा होशियारपुर ने केन्द्र द्वारा पंजाब सरकार को भेजी राहत सामग्री जरूरतमंदों तक न पहुंचाने के रोष स्वरूप किया अनशन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशवनी शर्मा के आह्वान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 से सायं 5 बजे तक भूखे रहकर सत्यग्रह किया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के चलते पंजाब में गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए 1.42करोड़ रुपये का अनाज औऱ दाल 30मार्च तक की अवधि तक के लिए भेजी गई थी। लेकिन पंजाब सरकार ने पक्षपाती रवैया अपनाते हुए इस राशन को गरीबों की पहुँच से दूर ही रखा।

Advertisements

कैप्टन सरकार के इस पक्षपाती व अडिय़ल रवैये के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर पंजाब भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक भूखे रह कर अपने घरों से ही सत्याग्रह किया। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विजय पठानिया ने बताया कि जिला होशियारपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में परिवार समेत भूखे रह कर इस सत्याग्रह को और भी मजबूत कर दिया।जिला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अलग अलग स्थानों पर जाकर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए इस सत्याग्रह को सम्पूर्ण करवाया। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद ने गांव अज्जोवाल के डेरा बाबा बन्ना में भाजपा नेताओं सतीश बावा, सुरेश भाटिया, निपुण शर्मा, बब्बू संधू, सरपंच सतिंदर सिंह, समिति मेम्बर बलविंदर कौर, सिंह सभा गुरद्वारा के अध्यक्ष हरभजन सिंह, राजन शर्मा, सतनाम कौर, सरबजीत कौर, अनुआदि के साथ सोशल डिस्टेंस की सख्ती से पालना करते हुए सत्याग्रह किया।

इसके इलावा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने अपने साथियों समेत गांव पट्टियाडिय़ा के गुरु रविदास मंदिर में हाजिरी लगाई। इसके अलावा मेयर शिव सूद, जगतार सिंह सैनी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष कुलवंत कौर, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, पार्षद राकेश सूद, कविता परमार, मीनू सेठी, सविता सूद, अर्चना जैन, सुनीता दुआ, नरिंदर कौर, सुरेखा बडज़ात्या, बिंदू सूद, सरबजीत सिंह, पार्षद कुलवंत सिंह, मलकियत सिंह, रणजीत सिंह राणा, जिन्दू सैनी, राजा सैनी, चिंटू हंस, अनिल हंस, शिव कुमार काकू, रविन्द्र चड्डा, शम्मी वालिया, जगमोहन नरूला, विपुल वालिया, मुखीराम,अमित आंगरा,दर्पण गुप्ता,स्वतंत्र कैंथ,अनिल जैन,राजेश गोरा आदि समेत हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से ही परिवार समेत भूखे रह कर इस सत्याग्रह में शामिल हुए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि इस व्रत के रूप में किए गए सत्याग्रह को जबरदस्त समर्थन देखने को मिला है।यहां यहां भी अपने कार्यकर्ताओं ने यह सत्याग्रह किया वहां आस-पास के लोगों ने भी समर्थन रूपी इस विरोध में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। श्री सूद ने कहा कि कफ्र्य़ू के कारण लोग भूखे मरने की स्थिति में है,लेकिन पंजाब सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के लिए जो राशन मिल रहा है उसकी भी बंदरबांट की जा रही है।भाजपा तथा अन्य संगठनों पर प्रशासन के जरिए इस पवित्र काम को रोकने के लिए अड़चने डाली जा रही है।केंद्र सरकार की ओर से पंजाब सरकार को हटा संभव सहायता दी जा रही है।उसके बावजूद कांग्रेस सरकार उस सहायता राशि को खर्च करने की बजाय विशेष पैकेज की मांग करने का ड्रामा रच कर लोगों को गुमराह कर रही है।केंद्र की और से प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच किलो गेहूँ और एक किलो दाल का जो राशन 30मार्च तक के लिए भेजा गया था,उसे पारदर्शी तरीके से गरीबों तक पहुँचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here