Wednesday, October 28, 2026
Home Politics राजनीति का शिकार हुई वार्डों की सडक़ें पहल के आधार पर बनाई...

राजनीति का शिकार हुई वार्डों की सडक़ें पहल के आधार पर बनाई जाए: शिव सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। नगर निगम के पूर्व मेयर श्री शिव सूद व पूर्व भाजपा पार्षदों ने संयुक्त तौर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में नगर निगम के कमिश्नर से पेंडिंग पड़े सडक़ों पर जल्द पीसी डालने का आग्रह किया है। जारी संयुक्त बयान में पूर्व मेयर शिव सूद, अशोक शोकी, सुरेश भाटिया, निपुण शर्मा, रमेश ठाकुर, राकेश सूद, मीनू सेठी, नरिंदर कौर आदि ने कहा कि सडक़ों पर पीसी डालने के लिए गर्मी का उपयुक्त मौसम तेज़ी से निकल रहा है।

Advertisements

-निगम फंड से पास हुए पेंडिंग काम बिना पक्षपात के शुरू हो

लेकिन वार्डों के अलग अलग मोहल्लों में काम शुरू नही हुआ,जबकि जुलाई महीने में शहर के अंदरूनी तथा सांझी सडक़ों की हालत को सुधारने के लिए टेंडर जुलाई 2019 को ही मंजूर हो गए थे।लेकिन भाजपा के वार्डों में पीसी डालने का काम पिछले साल राजनीति की भेंट चढ़ गया, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी आगामी निगम चुनाव के जरिए वार्डों में जाने का असफल प्रयास कर रही है। श्री सूद ने बताया कि उस समय भी भाजपा पार्षदों मीनू सेठी ने फतेहगढ़,राकेश सूद ने शालीमार नगर, कविता परमार ने जगतपुरा,रमेश ठाकुर मेशी ने बीरबल नगर आदि में पीसी डलवाने के लिए कड़ा संघर्ष भी किया लेकिन किसी न किसी बहाने से अकाली भाजपा पार्षदों के काम मे रोड़े अटका कर रोक दिया गया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि इस बार पीसी का काम फिर से शुरू हो चुका है भाजपा तथा अकाली वार्डों का रहता बकाया काम प्राथमिकता पर किया जाए।

इसके लिए निगम कमिश्नर से भी निवदेन किया गया है। पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि बरसात से पहले जितनी जल्दी हो सके शहर के सभी नालों की सफाई को शुरू करवा के पिछले समय मे आनी वाली रुकावटों से निजात पानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मौसम विभाग अनुसार मानसून आने वाली है। निगम प्रशासन को इस बात को ध्यान में रखते हुए युद्धस्तर पर काम करवाना चाहिए। श्री सूद ने कहा कि अपने कार्यकाल में नालों की सफाई के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक करवाई जाने वाली वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटोग्राफी उसी तरह होनी चाहिए,जिस तरह पहले होती आई है। ताकि सफाई की समीक्षा हो सके। भाजपा के पूर्व पार्षदों ने आगामी गर्मियो के दृष्टिगत शहर में खराब हुए टयूबवेलों को रिबोर करवाने की मांग भी रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कमिश्नर बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएंगे। भाजपा पार्षदों ने कहा कि शहर की सुरक्षा हेतु ट्यूबवैल में क्लोरीन डालने के काम को भी यकीनी बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here