श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: सचिन शर्मा। नगर कौंसिल मुकेरियां में कोरोना बीमारी के खिलाफ दिन रात सेवा निभा रहे प्रशासनिक, स्वास्थ्य, पुलिस व सैनेटरी विभाग के अधिकारियों को श्री मणिमहेश लंगर सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट मुकेरियां द्वारा सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के प्रधान प्रविंदर महाजन घुग्गी और मैंबरों की अगुवाई में एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार शर्मा, डी.एस.पी. रविंदर सिंह, एस.एम.ओ. तरसेम सिंह, थानेदार सतविंदर सिंह धालीवाल, सैनेटरी इंस्पैक्टर लाल चंद और 1008 महंत बलदेव दास जी परम हंस बाग मुकेरियां को विशेष तौर पर प्रशंसा पत्र तथा सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

Advertisements

इस अवसर पर एस.डी.एम. अशोक कुमार शर्मा ने सोशल डिस्टेंस को महत्व देते हुए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करने के लिए कहा ताकि इस नामुराद बीमारी से सुरक्षित रहा जा सके। इस अवसर पर ट्रस्ट के मैंबर अश्विनी महाजन, राजीव सोहल, विनय कुमार, डाक्टर विनोद महाजन, चंद्र मोहन शर्मा, गुरदयाल सिंह, अनुभव शर्मा, सूरम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here