होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का पूर्णाहुति ग्राम जनौड़ी में किया गया। युवामंडल होशियारपुर द्वारा जिसमें मुख्यजमान संपूर्ण लता राकेश चंदेल ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति और वातावरण शुद्धि के लिये अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विश्व के 100 से अधिक देशों में घर-घर यज्ञ अभियान के अंतर्गत गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में लगभग आज 15 करोड़ साधक आयुर्वेदिक औषधियुक्त हवन सामग्री से गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व अन्य वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करेंगे। युवामण्डल के संयोजक गुंजा साहू, निखिल एवं योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने बताया कि यह यज्ञ विश्व की प्राचीनतम सेनेटाइसेशन प्रक्रिया है। वेद, पुराण, उपनिषद और आयुर्वेदिक ग्रंथों में संक्रमणजन्य रोगों से स्वास्थ्य रक्षा के लिए अनेक औषधियों और मंत्रो का उल्लेख मिलता है वैदिक काल के ये मंत्र यज्ञ और उपाय आज भी अचूक है। होशियरपुर गायत्री परिवार के प्रधान स्वंर्नलता सर्वजीत सिंह सूबेदार ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म है कि डाक्टर, नर्स, सेना, पुलिस एवं सफाई कर्मियों की अच्छा स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना ही सबसे बड़ा सम्मान है।