प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यलय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा अपनी टीम में बतौर कार्यकारिणी सदस्यों को होशियारपुर से लिया है।

Advertisements

जिलाध्यक्ष पठानिया के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगतार सिंह सैनी,भाजपा लीगल सेल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आर.पी धीर व पूर्व मेयर शिव सूद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर स्वागत किया। इस मौके पर सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष श्री पठानिया ने कहा कि जिला होशियारपुर के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अपनी टीम में हमारे जिला होशियारपुर से अनुभवी पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया है।

इन सब के अनुभव और मेहनत का प्रदेश भाजपा को अवश्य लाभ मिलेगा। इस मौके पर निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया,कुलवंत कौर, कृष्ण अरोड़ा, नीति तलवाड़, रणजीत सिंह राणा, अमरजीत सिंह लाडी, संजू अरोड़ा, अश्विनी गैंद, जसविंदर सिंह, दर्पण गुप्ता, अजय चोपड़ा, अनिल हंस, यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here