निपुण शर्मा का भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह: रोहित गोयल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला होशियारपुर के लिए युवा नेता निपुण शर्मा को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से युवाओं में उत्साह तथा खुशी की लहर है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता रोहित गोयल ने निपुण शर्मा को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निपुण शर्मा को जिलाध्यक्ष पद मिलने से पार्टी के लिए युवाओं में एक अलग ही उमंग जगी है तथा युवा पार्टी के साथ जुडक़र काम करने के लिए आगे आए हैं।

Advertisements

इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की हौंसला अफजाई के लिए उन्हें उचित कार्यभार सौंपती है तथा पार्टी में कर्मठ कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है, ताकि कार्यकर्ता अधिक मेहनत के साथ पार्टी को अपनी सेवाएं दे पाने में निपुण हो सकें। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निपुण शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला भाजपा व्यापार सैल के प्रधान दर्पण गुप्ता, बब्बा हांडा, बिट्टू भाटिया, यशपाल शर्मा आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here