जिला परिषद का 53 करोड़ 61 लाख 33 हजार 855 रुपए का बजट पास

-8 पंचायत समिति के बजट को भी दी मंजूरी- होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला परिषद के चेयरमैन सर्बजोत सिंह साबी की अध्यक्षता में रखी गई बजट संबंधी विशेष बैठक दौरान सर्वस मति के साथ 2017-18 के लिए 53 करोड़ 61 लाख 33 हजार 855 रुपए का बजट सर्वस मति के साथ पास किया गया। अतिरिक्त जिलाधीश जसवीर सिंह की मौजूदगी में बजट संबंधी राशी को प्रवानगी देते हुए सर्बजोत सिंह साबी ने बताया कि पास की गई बजट की राशी में से 51 करोड़ 72 लाख 15 हजार रुपए खर्ज होने की तजवीज रखी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 दौरान 42 करोड़ 96 लाख 44 हजार 12 रुपए की राशी विभिन्न मधों में प्राप्त हुई थी और इसमें 42 करोड़ 65 लाख 35 हजार 121 रुपए की राशी खर्च की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 8 पंचायत स मतियों के बजट भी पास किए गए है।

Advertisements

जिनमें पंचायत स मति माहिलपुर का वर्ष 2017-18 का अनुमानित बजट 1 करोड़ 43 लाख 69 हजार रुपए पास किया गया है। जिसमें 1 करोड़ 30 लाख 84 हजार 200 रुपए राशी का अनुमानित खर्च होने की तजवीज कार्यसाधक अफसर पंचायत स मति माहिलपुर द्वारा भेजी गई है। इस तरह पंचायत स मति गढ़शंकर का अनुमानित बजट 1 करोड़ 73 लाख 80 हजार और अनुमानित खर्च 1 करोड़ 67 लाख 77 हजार, पंचायत स मति होशियारपुर 2 का अनुमानित बजट 2 करोड़ 5 लाख और खर्च 1 करोड़ 62 लाख 60 हजार, पंचायत स मति भूंगा का अनुमानित बजट 2 करोड़ 73 लाख और अनुमानित खर्च 2करोड़ 61 लाख, पंचायत स मति मुकेरियां का अनुमानित बजट 1 करोड़ 97 लाख 41 हजार और अनुमानित खर्च 1 करोड़ 88 लाख 66हजार, पंचायत स मति दसूहा का अनुमानित बजट 2 करोड़ 18 लाख 25 हजार और अनुमानित खर्च 2 करोड़ 1 लाख 65 हजार रुपए संबंधित कार्यसाधक अफसरों द्वारा भेजे गए थे। जिसको सर्वस मति के साथ पास कर दिया गया है। इस दौरान अतिरिक्त जिलाधीश(विकास) कम-जिल-प्रोग्राम अफसर मगनरेगा जसवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016-17 दौरान 2181 लाख रुपए का लेबर बजट मंजूर किया गया था। उन्होंने बताया कि अब तक 83567 जॉब कार्ड जारी किए गए और 44501 परिवारों को कार्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2017-18 का लेबर बजट में लेबर कंपोनैट का 117 करोड़ 80 लाख 90 हजार पास किया गया । जबकि 3293873 दिहाड़ी जनरेट करते हुए 5489 कार्यो की सं या की लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर वाईस चेयरमैन चंद्र कांता दत्ता, उपमु य कार्यकारिणी अफसर बुद्धि राज और सुपरडैंट रणजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here