निपुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत: ओंकार चाहलपुरी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष स ओंकार सिंह चाहलपुरी ने जारी प्रेस नोट में कहा कि युवा आइकन निपुण शर्मा के जिला भाजपा अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। चाहलपुरी ने बताया कि उन्होंने निपुण शर्मा के साथ पार्टी में काम किया है तो उनकी कार्यपद्धति से भलीभांति परिचित है।सबको साथ लेकर चलने और पार्टी सिद्धांतों से समझौता न करना उनकी विशेषता है।

Advertisements

-पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित

भाजपा ने भी युवाओं को आगे लाकर पार्टी को नई दिशा देने का संकेत दिया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा को सम्मानित करते समय विशेष तौर पर पुर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विनोद परमार, सुरेश भाटिया, डॉ. सोनी बोरा, अलोक राणा(बीत मंडल ), हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे। तीक्ष्ण सूद ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काम करते हुए कार्यकर्ता को आगे ले जाने का काम खुद पार्टी तय करती है।

जिसमें उम्र कोई मायने नही रखती है।सभी को साथ लेकर पार्टी को बुलन्दियों तक ले जाने के लिए निपुण शर्मा प्रयास करेंगे ऐसी उनसे अपेक्षा सभी कार्यकर्ताओं को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here