मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए जल्द की जाएंगी मासिक बैठकें: सोम प्रकाश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा होशियारपुर मंडल हरदोखानपुर के अध्यक्ष अश्विनी गैंद की तरफ से जिला ईकाई से परामर्श के बाद हरजीत सिंह को एससी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियक्ति किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रभारी विनोद शर्मा, जिला प्रधान निपुण शर्मा व प्रदेश महासचिव किसान मोर्चा सतीश बावा ने हरजीत सिंह को बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश व तीक्ष्ण सूद ने कहा कि हरदोखानपुर मंडल की तरफ से जहां पार्टी के विस्तार के लिए काम किया जा रहा है वहीं मंडल में पड़ते गांवों के लोगों से संपर्क साधकर सरकार की उपलब्धियां बताने में भी अहम भूमिका अदा की जा रही है ताकि लोग भारत सरकार की जनभलाई योजनाओं से अवगत होकर उनका लाभ ले सकें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के दौरान भी मंडल द्वारा जनसेवा कार्यों में सराहनीय योगदान डाला गया था तथा जरुरतमंद लोगों को राशन, दवाईयां व अन्य जरुरत का सामान मुहैया करवाकर मानवता के प्रति अपना धर्म निभाया गया था। जिसके लिए मंडल की सारी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने हरजीत सिंह से कहा कि वे मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत बनाने हेतु पूरी मेहनत से पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठकें करके उनका हौंसला बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर अश्विनी गैंद ने पार्टी नेताओं को मंडल द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और सरकार की एक साल की उपलब्धियों के प्रति लोगों को जागरुक करना ही लक्ष्य है। सरकार की उलब्धियों के चलते लोगों में भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा है तथा आने वाले निगम चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में नतीजे पार्टी के हित में ही होंगी ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश जिस तेजी से तरक्की के नए आयाम स्थापित कर रहा है उससे देश के हर राज्य में भाजपा का परचम फहराएगा। पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हरजीत सिंह ने कहा कि वे पार्टी की मजबूती एवं पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here