Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur प्रगति लेन स्थित बिरोजा फैक्ट्री में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड काबू पाने...

प्रगति लेन स्थित बिरोजा फैक्ट्री में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/प्रिंस। हरियाना रोड स्थित शमशाम घाट की पिछली तरफ प्रगति लेन में िरुपति ट्रेडर्स बिरोजा फैक्ट्री में देर सायं करीब साढे 6 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी इतनी तेजी से भडक़ी कि देखते ही देखते फैक्ट्री के अधिकतर हिस्से में फैल गई। फैक्ट्री मालिक राजेश शर्मा व अन्यों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए थे।

Advertisements

खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड व अन्य फैक्ट्रीयों वाले आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए थे। आग इतनी भयंकर है कि उससे उठने वाला धुआं देखकर ही लोग सहम उठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here