विधायक गिलजियां की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को किया नमन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लॉक कांग्रेस टांडा की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क अहियापुर में आज शांति सभा करवाई गई। जिसमें शामिल ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व वर्करों ने गलवान घाटी चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए फौजी जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजिया के दिशा निर्देश पर सदस्य पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोगिंदर सिंह गिलजियां व ब्लाक प्रधान अवतार सिंह खोखर की मौजूदगी में समूह वर्करों ने पार्क में शहीदों के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित करते हुए शहीद हुए फौजी जवानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।

Advertisements

जोगिंदर सिंह गिलजियां ने कहा कि देश के बहादुर सैनिक देश के लिए शहीद हो रहे हैं वहीं देश के प्रधानमंत्री मोदी देश को चीनी घुसपैठ के बारे में गलत जानकारी देकर महज राजनीति से प्रेरित स्टेटमेंट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की घटिया विदेश नीति के चलते चीन के साथ-साथ भूटान और नेपाल जैसे छोटे देश भी भारत को आंखें दिखा रहे हैं। इस अवसर पर सिमरन सिंह सैनी, जरनैल सिंह जाजा, सुखविंदर जीत सिंह झावर, राकेश वोहरा, हरी कृष्ण सैनी, बाबू रूप लाल, गुरसेवक मार्शल, जगजीवन जग्गी, मास्टर अमृतपाल, गोल्डी कल्याणपुर, गुरमुख सिंह, गुरवीर रिंकू, तरसेम लाल, भूपेंद्र कलसी, जसविंदर सिंह, निर्मल सिंह चौहान, विजयपाल, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, हरमेश बसी जलाल, पवन भेला, हीरा लाल, हीरा पुरी, डा. बलदेव, चेतन सोंधी, मोहन वैद्य, किशन बिट्टू, अनिल पिंका, राजेश जसरा, बबलू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here