Thursday, October 22, 2026
Home Politics जन्म/मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधी रिकार्ड के कम्प्यूटराइज्ड़ से भ्रष्टाचार समाप्त होगा: विधायक अरोड़ा

जन्म/मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधी रिकार्ड के कम्प्यूटराइज्ड़ से भ्रष्टाचार समाप्त होगा: विधायक अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सिविल सर्जन कार्यालय होशियापुर में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन सबंधी प्रमाण पत्र लेने वाले लोगों की बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार पुराना रिकार्ड उपलब्ध न होने के कारण नए सिरे से नाम लिखाने को कहा जाता है। पुराना रिकार्ड उपलब्ध न होने का मुख्य कारण रजिस्टरों की सही ढंग से संभाल न करना व पन्नों का फट जाना होता है। इस संबंधी विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि समाज सेवी संस्थाओं तथा इलाके के गणमान्य लोगों ने ध्यान में लाया है कि देरी से नाम लिखाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा इस काम के लिए भोले-भाले लोसों से पैसों की मांग की जाती है।

Advertisements

लोगों ने यह भी बताया कि पिछले 10 सालों दौरान भ्रष्टाचार जन्म/मृत्यु शाखा में शिखर पर है। विधायक अ्रोड़ा ने कहा कि लोगों की सहूलत के लिए जन्म/मृत्यु की रजिस्ट्रेशन संबंधी रिकार्ड का कम्प्यूराइज्ड़ करवाया जाएगा ताकि लोगों की समस्याएं कम हो सकें तथा भ्रष्टाचार को नकेल डाली जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों को भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की बात कही। श्री अरोड़ा ने यह भी कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में सरकार किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here