भाजपा व्यापार सैल के विनय गुप्ता प्रभारी और दर्पण गुप्ता जिला प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान विजय पठानिया की तरफ से पार्टी हाईकमान के साथ परामर्श उपरांत जिला व्यापार सैल की जिम्मेदारी विनय गुप्ता एवं दर्पण गुप्ता को सौंपी गई है। पार्टी की तरफ से विनय गुप्ता को सैल का जिला प्रभारी एवं दर्पण गुप्ता को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। नियुक्ति करने दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद एवं जिला प्रधान विजय पठानिया ने उन्हें सम्मानित किया और टीम बनाने की बात कही।

Advertisements

इस मौके पर सैल के नवनियुक्त प्रधान दर्पण गुप्ता ने पार्टीहाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में व्यापार सैल अहम भूमिका निभाएगा तथा सैल के माध्यम से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को हल करवाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here