Monday, October 26, 2026
Home Latest “पूछो लाइव प्रोग्राम” दौरान जिला निवासियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से पूछे...

“पूछो लाइव प्रोग्राम” दौरान जिला निवासियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से पूछे सवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कोरोना वायरस के विरुद्ध छेड़ी गई जंग मिशन फतेह के दौरान शुरु किए गए विशेष लाइव प्रोग्राम कैप्टन को पूछो के दौरान आज होशियारपुर जिले के निवासियों ने भी सवाल पूछे।

Advertisements

होशियारपुर के कुलदीप सिंह की ओर से प्रदेश में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने के सवाल का जवाब देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और सख्ती की जाए लेकिन फिलहाल प्रदेश में शनिवार को नहीं बल्कि रविवार को ही लॉकडाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि जरुरत पडऩे पर सरकार और कड़े कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है।

कस्बा गढ़दीवाला के अनिल भारद्वाज ने सवाल पूछा कि हिमाचल प्रदेश किसी को आने के इजाजत नहीं दे रहा है। सवाल का जवाब देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए हर सरकार को अपने-अपने स्तर पर कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो कह दिया कि हमारी तरफ से कोई रुकावट नहीं, प्रदेश सरकार अपने स्तर पर काम करें। लेकिन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शायद समझ रहे हैं कि उनके राज्य में कोविड का फैलाव बढ़ रहा है, जिसके चलते उनको कदम उठाते हुए ट्रांसपोर्ट व हिमाचल आने पर रुकावट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दूसरे राज्य के मामले में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि वे भी पंजाब में कुछ सख्ती से कदम उठा रहे हैं, और कुछ और कदम उठाने वाले हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।

इस दौरौन मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब वासियों को कोविड-19 के फैलाव पर काबू पाने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क पहने व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाकर मिशन फतेह में सहयोग देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here