अरोड़ा महासभा के महामंत्री बनने पर कमलजीत सेतिया को सांपला ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही सरकारें बहुत से कार्य संभव कर पाती हैं और अगर इन संस्थाओं के कार्यकर्ता क्रियाशील हों, तो समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाएं अपना और भी बढिय़ा योगदान दे सकती हैं। उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कमलजीत सेतिया को अरोड़ा महासभा पंजाब का महांमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहे। सांपला ने कहा कि कमलजीत सेतिया धार्मिक संस्थाओं के साथ साथ राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं में भी कार्य करने का तर्जुबा रखते हैं।

Advertisements

उन्होने कहा कि अरोड़ा महांसभा ने उन्हे प्रदेश का महामंत्री बना कर संस्था को और भी मजबूत किया है। सांपला ने कहा कि कमलजीत सेतिया के तर्जुबे से समाज के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में संस्था को लाभ मिलेगा। इस मौके पर यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, ज्ञान बांसल, अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, रोहित सूद हनी, डा़ पंकज शर्मा, भारत भूषण वर्मा, गौरव आहलूवालिया, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here