विजय पठानिया के प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में शामिल होने से पार्टी होगी और मजबूत: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर शीर्ष भाजपा नेताओं जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, महामंत्री विनोद परमार, उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, अश्वनी गैंद,दर्पण गुप्ता, यशपाल शर्मा ने विजय पठानिया को दुशाला देकर सम्मानित किया है। विजय पठानिया ने जोकि देहाती तथा किसान परिशिष्ट भूमि से संबंधित है लंबे समय से पूरी वफादारी के साथ पार्टी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाते आए हैं।

Advertisements

पहले देहाती मंडल के प्रधान, फिर जिला भाजपा महामंत्री उसके बाद जिला अध्यक्ष के तौर पर पारियां खेलते हुए उन्होंने भाजपा जिला होशियारपुर को मजबूती दिलाने तथा पिछले लोकसभा चुनावों में बतौर जिला प्रधान सोम प्रकाश की जीत को सुनिश्चित करवाया। स्वयं भी कई बार सरपंच व ब्लाक समिति मेंबर तथा कऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव जीत चुके हैं। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि उनका पार्टी के प्रति सेवाओं को सम्मान देते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर चयनित किया। श्री पठानिया ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं ,पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी वह पूरी तरह से निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here