Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में मैडिकल कॉलेज बनवाने हेतु मंजूरी व केंद्र से ग्रांट लाने...

होशियारपुर में मैडिकल कॉलेज बनवाने हेतु मंजूरी व केंद्र से ग्रांट लाने के लिए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर अभी तक निम्न स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं वाला पिछड़ा क्षेत्र है। होशियारपुर की जनता ने बहुत से नेताओं को प्रेम पूर्वक जीता कर लोकसभा भेजा जिससे क्षेत्र वासियों को अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो सके। लेकिन 2019 में बड़े ही उल्लास के साथ सोम प्रकाश को भारी बहुमत से संसद में भेजा तथा केंद्र में वह राज्य मंत्री के पद पर आसीन हुए। उन्होंने सबसे पहली चिंता यहां के निवासियों के स्वास्थ्य के संबंध में जरूरतों को पूरा करने की की तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन से मिलकर होशियारपुर में एक मैडिकल कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी ली। इस मेडिकल कॉलेज का अस्पताल मौजूदा सिविल अस्पताल तथा अन्य विभाग चंडीगढ़ रोड पर स्थित परिसर में बनेगे। मेडिकल कॉलेज से होशियारपुर निवासियों तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी भारी लाभ होगा।

Advertisements

सोमप्रकाश ने क्षेत्रवासियों का उतारा ऋण:तीक्ष्ण सूद

गत दिवस सोम प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए केंद्र से ग्रांट की पहली किश्त लेकर आने की घोषणा की,तो शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बड़ी उपलब्धि के लिए सोम प्रकाश को पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,प्रदेश कार्यकिरणी सदस्य विजय पठानिया,पूर्व मेयर शिव सूद, महामंत्री विनोद परमार,सतीश बावा,जगतार सैनी, विजय सूद, सुरेश भाटिया, अश्विनी गैंद,राकेश सूरी शिव कुमार काकू, जिन्दू सैनी,कमल वर्मा,विपुल वालिया,राजा सैनी,मंडल प्रधान अश्वनी गैंद,अशोक कुमार,अमरजीत लाडी, संजीव अरोड़ा, राम लुभाया ने सम्मानित किया। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सोम प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज लाकर होशियारपुर की जनता का रिण उतारा दिया है।

सोम प्रकाश ने कहां की हैकि वह होशियारपुर की जनता के लिए पूरी तरहा समर्पित है तथा होशियारपुर के विकास के लिए जहां रेलवे पुल, इनडोर सैडियम व होशियारपुर फगवाड़ा चारमार्गी सडक़े लाकर होशियारपुर की उनती में सहयोग दे रहे है। उन्होंने कहा कि और भी बहुत सी केंद्रीय आयोजित विकास कार्यों की स्कीमों को होशियारपुर में लाने के लिए वह प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here