मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: अश्वनी गैंद

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के निर्देशों अनुसार प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी घड़ी में हरदोखनपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद के नेतृत्व में बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत बस्सी मारूफ सियाला में अभियान शुरू करवाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश बावा, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा कि मोदी सरकार 2 के 1 साल पूरा होने पर उनकी जनहित नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

अश्वनी गैंद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता के नाम पर लिखी चि_ी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता पत्रक जनता को दिया जाएगा। भाजपा नेता सतीश बावा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी ने लोगों के बीच पार्टी की आवाज पहुंचाने के लिए नए तौर-तरीके अपनाए हैं। इसी के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो सदस्य इस पत्र को लेकर घर- घर जा रहे हैं इसके साथ ही वह भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से खुद को सैनिटाइज करके मास्क लगाकर लोगों को जहां एक और मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के कामों का फीडबैक भी लेंगे।इस मौके पर अतिंदर सिंह,हरजीत सिंह, पिरथी सिंह, सोनु चीमा, वरिंदर सिंह, तलवीर सिंह, सुलतान, अर्शप्रीत, गौरव आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here