Friday, October 23, 2026
Home National सांसद नें दिया था अश्वासन पर नहीं बनी दादुपुर सडक़, लोग हो...

सांसद नें दिया था अश्वासन पर नहीं बनी दादुपुर सडक़, लोग हो रहे हादसों का शिकार

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। दियारा क्षेत्र के पांच पंचायतों में रहने वाली हजारों की आबादी को सीधे प्रखंड मुख्यालय एवं एनएच 28 से जोडऩे वाली एक मात्र सडक़ की खस्ताहाल का परिणाम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सडक़ के जर्जरता के कारण उक्त सडक़ पर अक्सर हादसा होने की खबरें मिलती हीं रहती है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों की दुर्दशा के किस्से सुनाते हुए रूपसवाज दियारा निवासी कमलेश यादव नें बताया कि निर्माण एजेंसी के ब्लैक लिस्टेड होने के कारण एक तो दादुपुर पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है।

Advertisements

वहीं उक्त सडक़ की जर्जरता का आलम यह है कि नित्य प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होना आम बात सी हो गई है। ग्रामीणों नें कहा कि दादुपुर, बिशनपुर, चमथा एक, चमथा दो व चमथा तीन पंचायत को बछवाड़ा जंक्शन, प्रखंड मुख्यालय, एन एच 28 व बछवाड़ा बाजार हेतु आवागमन का एक मात्र साधन है। उक्त सडक़ से दियारा हीं नहीं बल्कि भीठा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का भी एक मात्र जरिया है। पंचायत के मुखिया गीता शर्मा नें बताया कि दादुपुर पुल से मेन रोड के बीच के एक किलोमीटर का सफर की सोचने मात्र से हीं रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी जब अपने चुनावी जनसंपर्क हेतु दियारा आए थे तो उक्त सडक़ को अविलंब दुरुस्त करने की घोषणा की थी। मगर एक वर्ष से अधिक गुजरने के बाद भी सडक़ निर्माण तो दूर सांसद महोदय दियारा वासियों का हाल चाल जानना भी मुनासिब नहीं समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here