नटोरियस क्लब की तरफ से हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का देश भर में विशेष महत्व है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भगवान श्रीकृष्ण को हरि विष्णु का 8वां अवतार माना जाता है। जहां देश के सभी राज्यों में इस त्यौहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है, वहीं मोहल्ला नारायण नगर में भी नेटोरियस क्लब की तरफ से पिछले 12 वर्षों से लगातार यह महापर्व मनाया जा रहा है। उक्त जानकारी नटोरियस क्लब की संचालक डोली शर्मा ने नारायण नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक मेहरा व सदस्यों के साथ पूजा अर्चना करने उपरांत कहीं।

Advertisements

डौली शर्मा ने कहा कि इस वर्ष पूरे विश्व में फैली कोरोना वायरस जैसी महामारी का साया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी पड़ा है। जिस कारण हम यह महापर्व पहले की भांति इस वर्ष नहीं मना सके। नारायण नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अशोक मेहरा ने कहा कि विश्वास और मिलकर की गई प्रार्थना से बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी भगाया जा सकता है। सभी ने मिलकर भगवान से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द इस आपदा से निजात मिले तथा अगले वर्ष मिलकर पहले की भांति हम यह पर्व मनाए। इस अवसर पर कंचन विशिष्ट मेहरा, रजिंदर बल्ली, विनय शर्मा, राजेश बनियान, विकास तिवारी, तिलक राज गुप्ता, मनीष चड्ढा, रवि कुमार, सोहनलाल, हरीश पुरी, प्रदीप सूद, कशिश शर्मा, वैभव शर्मा, उत्तम, अनु, गौतम, अंजलि आदि ने कान्हा जी को भोग लगा कर प्रशाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here