Monday, October 12, 2026
Home Crime मिट्ठेवाल के नरिंदर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पिता-पुत्र सहित 4...

मिट्ठेवाल के नरिंदर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने आत्महत्या के मामले में पिता-पुत्र सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार चरनजीत कौर पत्नी नरिंदर सिंह (58) निवासी गांव मिट्ठेवाल थाना हरियाना ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता था, तथा 12 अगस्त को जब वे खाना खा कर सो गए तो उसके पति को उल्टियां आईं थी, देर रात करीब 2 बजे जब उसने अपने पति को आवाज लगाई तो उसने जवाब नहीं दिया।

Advertisements

इस पर वह घबरा गई। इस पर नरिंदर को गांव के ही एक डाक्टर के पास लेकर गए, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। नरिंदर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा निवासी माहिलपुर, परमजीत सिंह पूर्व सरपंच निवासी खनौड़ा, मंजिदर सिंह निवासी खनौड़ा, मनजिंदर सिंह के बेटे का नाम लिखा था तथा यह भी लिखा था कि उक्त लोग उसके खिलाफ झूठियां शिकायतें देकर तंग परेशान करते थे, जिन्होंने उसे मरने के लिए मजबूर किया। थाना हरियाना पुलिस ने मृतक नरिंदर सिंह की पत्नी चरनजीत कौर की शिकायत एवं सुसाइड नोट के आधार पर जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह व उसके लडक़े के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here