Monday, October 12, 2026
Home Crime चोरों ने बनाया घर को निशाना, नकदी और जेवर उड़ाए

चोरों ने बनाया घर को निशाना, नकदी और जेवर उड़ाए

Theft-In-Tanda-Hoshiarpur-Punjab.jpg

hiwi cycle

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा के वार्ड नंबर 8 में गत 22 दिसंबर की रात्रि चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से नकदी और सोने के जेवरात आदि चोरी कर लिए। चोर घर की खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही चोरी की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

Theft-In-Tanda-Hoshiarpur-Punjab.jpg

प्राप्त जानकारी अनुसार जतिंदर कौर पत्नी स्व. परमजीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से करीब 30 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर और कुछ अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी है और पुलिस ने मौका देखने उपरांत जांच शुरु कर दी है।

Triangle Acadamy

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here