Monday, October 5, 2026
Home Chandigarh ISI का जासूस गगन गिरफ्तार, आतंकी गोपाल चावला से 5 साल पुराना...

ISI का जासूस गगन गिरफ्तार, आतंकी गोपाल चावला से 5 साल पुराना था कनेक्शन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में तरनतारन जिले से गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनी की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी आईएसआई को दी थी।

Advertisements

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के माध्यम से वह पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटरों (PIOs) से जुड़ा और संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करता रहा। डीजीपी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “गिरफ्तार आरोपी ने #Pakistan #ISI और गोपाल सिंह चावला के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों की संवेदनशील जानकारी सांझा की।”

पुलिस ने गगनदीप के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। तरनतारन के सिटी पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here