शहीदों के वारिसों और दिव्यांग सैनिकों को बढ़ी हुई ऐक्स ग्रेशिया की अदायगी के लिए बजट अलॉट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युद्ध के शहीदों के वारिसों और दिव्यांग सैनिकों को बढ़ी हुई ऐक्स ग्रेशिया राशि की अदायगी के लिए बजट अलॉट कर दिया है। यह जानकारी देते हुए रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब जब बजट अलॉट हो चुका है तो विभाग द्वारा इंटिग्रेटिड हैडक्वार्टर, रक्षा मंत्रालय (आर्मी) को लिखा गया है कि गलवान घाटी और अन्य आतंकवादी विरोधी अभियानों के शहीदों जिनमें सिपाही गुरबिन्दर सिंह (3 पंजाब) नं.254989एफ, सिपाही गुरतेज सिंह (3 पंजाब) नं.2516683एक्स, लांस नायक सलीम खान (58 इंजीनियर रेजीमेंट) नं.18014108एक्स, नायक राजविन्दर सिंह (24 पंजाब/53 आर.आर.) नं.2503271एक्स और सिपाही लखवीर सिंह (4 सिख लाईट इनफैंटरी) नं.4493039एच भी शामिल हैं। के-बैटल कैजूअलटी सर्टिफिकेट प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाए जाएँ ताकि इनके वारिसों को ऐक्स ग्रेशिया राशि प्रदान की जा सके।

Advertisements

ध्यान देने योग्य है कि विभिन्न अभियानों में, जिनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी में हुई हालिया सैन्य झड़पों के शहीद भी शामिल हैं, शहीद हुए सैनिकों और अपंग हो चुके सैनिकों को पंजाब सरकार ने बढ़ी हुई ऐक्स ग्रेशिया राशि देने का ऐलान किया है। युद्ध के शहीदों के वारिसों और माता-पिता को दी जाने वाली ऐक्स ग्रेशिया राशि 12 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है जबकि अपंग सैनिकों के सम्बन्ध में अंगहीनता की प्रतिशतता के अनुसार ऐक्स ग्रेशिया राशि बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here