सिविल अस्पताल से गायब एक दिन का बच्चा बरामद, 5 लोगों पर मामला दर्ज

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल से चोरी हुए एक दिन के बच्चे को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद अब बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार सिविल अस्पताल की दर्जाचार कर्मचारी ने बच्चा बेचने के लिए उठाया था और उसे किसी जानकार को बेचा था। जानकारी के मुताबिक बच्चा चोरी करने के मामले में 5 लोग शामिल हैं। जिसमें 2 महिलाएं भी हैं।

Advertisements

बच्चे के मां-बाप ने पुलिस से मांग की है कि तुरंत उन्हें इन आरोपियों के नाम बताएं जाएं। इसको लेकर उन्होंने सिविल अस्पताल में हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने भरोसा दिया कि जल्द ही इस मामले की पूरी जानकारी जारी कर दी जाएगी। इन सभी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह बच्चा नकोदर के गांव खुरसैदपुर से बरामद किया गया है। बच्चे को बेचा गया था या कोई जरूरतमंद ले गया था, इस बारे में अभी पुलिस पड़ताल कर रही है।

पुलिस के साथ सिविल अस्पताल प्रशासन भी बच्चे के लापता होने से सकते में है। शुक्रवार को मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मंदीप कौर ने एसएमओ डॉ. गुरिंदरबीर कौर, डॉ. कुलविंदर कौर, बाल रोग विशेषज्ञ मनीष कुमार व नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट की टीम बनाकर इस मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। टीम ने बच्चे की मौसी जमयंती से पूछा कि जिसे बच्चा देकर गई थी क्या उस स्टाफ सदस्य को पहचान सकती है। पहले तो उसने हां कहा लेकिन वह पहचान नहीं पाई। उसने गलत आदमी की पहचान की जिसके बाद बाकी परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया तो सारा परिवार ही वहां से गायब हो गया। वीरवार को निक्कू वार्ड में तैनात नर्स वरिंदर कौर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जमयंती देवी बच्चा उनके पास छोडक़र गई लेकिन दस मिनट बाद ही डायपर बदलने के लिए फिर आ गई। थोड़ी देर बार फिर से आई तो उसे फाइल बनाने के लिए कहकर वहां से चली गई और बाद में पता चला कि बच्चा गायब हो चुका है।
गौरतलब है कि वीरवार को जालंधर के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड से वीरवार दिन-दहाड़े ही एक नवजात शिशु गायब हो गया था। दोपहर करीब 12.50 मिनट पर सिविल अस्पताल के आपरेशन थियेटर में बच्चे ने जन्म लिया। 1.15 बजे उसे निक्कू वार्ड में बने केयर बाक्स में जांच के लिए रखा गया और 1.45 बजे बच्चा गायब हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here