भाजपा ने स्वर्गीय अरुण जेटली को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने श्री जेटली को श्रदासुमन अर्पण किए।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार व मीनू सेठी उपस्थित हुए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना काल के कारण पार्टी नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को मण्डल स्तर पर पांच-पांच लोगों के साथ मिलकर करने की अपील की।

Advertisements

इसी योजना से आज 14मण्डलों में मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए खन्ना ने कहा कि अरुण जेटली जैसे व्यक्तित्व के मालिक थे, जिनकी राजनीति में कोई समानता नही थी। विपक्षी पार्टियों में भी वो सर्वप्रिय नेता थे। पहले देश,फिर पार्टी के मंत्र को आत्मसात कर चलने वाले जेटली जी हमेशा याद किए जाएंगे। पुष्पांजलि अर्पण करने पश्चात तीक्ष्ण सूद ने कहा कि जेटली जी का पंजाब प्रेम किसी से छिपा नही है। पंजाब के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमेशा उनके कार्यपद्धति में हम सबने करीब से देखा है। उनके इस तरह दुनिया से चले जाने से अपूर्णीय क्षति हुई, जिसकी भरपाई नही हो सकती। जेटली जी हम सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे।भाजपा ने उनके समय मे अभूतपूर्व काम किए है।पार्टी ने उन्हें कैसा भी काम दिया हो,उन्होंने बड़ी लग्न व मेहनत से किया और हमारे लिए उदाहरण स्थापित की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here