Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh एसआईआरडी ने पंचायती राज्य संस्थाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने हेतु...

एसआईआरडी ने पंचायती राज्य संस्थाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने हेतु 58 ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्रामों का आयोजन: बाजवा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य ग्रामीण विकास संस्था (एस.आई.आर.डी.) की तरफ से कोरोना वायरस महांमारी के कारण राज्य में की गई तालाबन्दी के दौरान ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य की अलग-अलग संस्थाओं के चुने हुए नुमायन्दों को लोक भलाई और ग्रामीण विकास संबंधी अलग-अलग स्कीमों को प्रभावशाली ढंग के साथ अमली जामा पहनाने के लिए अब तक 58 ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित करवाए गए हैं। यहाँ जारी एक प्रैस बयान में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा कि कोविड -19 महामारी ने संस्था के नियमित कामों को बहुत प्रभावित किया है, परन्तु एस.आई.आर.डी ने अपनी प्रशिक्षण विधि को मौजूदा स्थिति के मुताबिक ढालने के लिए बिना समय गवाये प्रशिक्षण की आनलाइन विधि को अपना लिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अब तक चुने हुए 1316 नुमायंदों ने सूबे भर के इन प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन पाठ्यक्रमों में हिस्सा लेकर लाभ उठाया है। श्री बाजवा ने कहा कि छोटी मियाद के आनलाइन प्रशिक्षण प्रोग्रामों का उद्द्ेश्य चुने हुए नुमायंदों और पी.आर.आईज के मुलाजिमों की ग्रामीण विकास और लोक भलाई स्कीमों को लागू करने में सामथ्र्य बढ़ाना है जिससे वह समय समय पर जारी निर्देशों और हिदायतों के अनुसार कोविड नियंत्रण उपायों में प्रभावशाली और उचित ढंग से योगदान डाल सकें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय के दौरान आनलाइन प्रोग्रामों के द्वारा पंचायती राज्य संस्थायों के नुमायन्दों को मनरेगा के अंतर्गत रोजग़ार देने के लिए उत्साहित करना, स्व सहायता ग्रुपों के लिए जीवन निर्वाह के मौके मुहैया करवाना, वृक्ष लगाने और गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई करने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के वित्त कमिशनर सीमा जैन ने कहा कि एस.आई.आर.डी ने पंचायती राज्य संस्थायों के नुमायन्दों के बढिय़ा कामों को सांझा करने और गाँवों के लोगों को अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाने के मकसद के लिए ई -लर्निंग वैबसाईट, फेसबुक पेज और यू -ट्यूब चैनल भी तैयार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि समय की बचत और लागत को बचाने के साथ साथ महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाने के लिए अलग अलग विषयों पर कई लघु फिल्में और वीडियो भी तैयार की गई हैं। एस.आई.आर.डी के प्रमुख और प्रोफ़ैसर रोजी वैद्य ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सभी सरपंचों को कोविड महामारी के साथ निपटने के उद्देश्य के साथ गाँव के लोगों को जागरूक और तैयार करने के लिए रोज़मर्रा के सोशल मीडिया माध्यम के द्वारा संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे चुनौतीपूरन समय के दौरान यह यत्न काफ़ी प्रभावशाली और सकारात्मक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता नौजवान सरपंच पंथदीप छीना जो कि एस.आई.आर.डी की सभी गतिविधियों में सक्रियता के साथ हिस्सा लेते रहे हैं, ने समूह राज्य संस्थाओं के नुमायन्दों से अपील की है कि वह एस.आई.आर.डी के सभी आनलाइन प्रोग्रामों में सक्रियता के साथ हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रोग्राम ज़मीनी स्तर पर सभी सरकारी योजनाओं को और ज्यादा प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने में बहुत सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here