Sunday, October 25, 2026
Home Himachal नदी में बहे निवेश की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

नदी में बहे निवेश की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

चंबा (द स्टैलर न्यूज़)। भरमौर की ग्राम पंचायत घरेड़ के लूनी गांव के 8 वर्षीय बालक निवेश कुमार पुत्र काकू राम थला पुल से बुड्ढल नदी में गत दिवस बह गया था, जिसका अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है।

Advertisements

भरमौर के थाना प्रभारी नीतिन चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह एनएचपीसी इलाका चरण तीन तक के भाग में लापता निवेश की तलाश की जा रही है। तलाश अभियान में गोताखोरों की टीम भी शामिल की गई है। तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here