Friday, October 23, 2026
Home National विधायक रामदेव ने किया विद्यालय की चारदीवारी का वर्चुअल शिलान्यास

विधायक रामदेव ने किया विद्यालय की चारदीवारी का वर्चुअल शिलान्यास

बछवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के रानी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगभग 8 लाख रुपए की लागत से होने वाली चारदिवारी निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास विधायक रामदेव राय ने किया। बताते चलें कि स्थानीय विधायक पिछले दो सप्ताह से बिमार चल रहे हैं। इस क्रम में रानी ठाकुरबाड़ी के महंत राधवेन्द्र दास के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़ कर कार्यारंभ किया।

Advertisements

पूर्व प्रमुख संजय चौधरी ने बताया कि योजना एवं विकास विभाग के मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता द्वारा 8 लाख 57 हजार 700 रूपए का मापदंड बनाया गया है। इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्रधान अशोक राय ने क्षेत्रिय विधायक की प्रशंसा करते हुए बताया कि चारदिवारी के आभाव में अगल-बगल के पशुपालक अपने पशुओं को लेकर विद्यालय मैदान में अड्डा जमाए रहते थे। जिसके कारण आए दिन विद्यालय में आने वाले विद्यार्थी जानवरों के कारण घायल होते रहते थे। इस मौके पर उप प्रमुख सुशील कुमार राय उर्फ मल्ली , पुर्व उप प्रमुख नंदकिशोर राय, राजेश कुमार उर्फ दारा, राजीव चौधरी, मुकेश कुमार उर्फ छोटू, रामकुमार चौधरी, विरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here