Monday, October 19, 2026
Home Himachal व्यवस्बथा सुधारने में डीसी हमीरपुर की नई पहल, बचत भवन परिसर में...

व्यवस्बथा सुधारने में डीसी हमीरपुर की नई पहल, बचत भवन परिसर में आम जनता को मिलेंगी सुविधाएं

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। उपायुक्त अमरजीत सिंह की विशेष पहल पर जिला के मिनी सचिवालय परिसर में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य जोरों पर हैं। इस पूरे परिसर के कई कमरों में कई दशकों से जमा पुराने अनुपयोगी सामान एवं कबाड़ को हटाए जाने के बाद इनकी मरम्मत की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि मरम्मत के बाद इन कमरों को उपयोग में लाया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि बचत भवन और इसके आस-पास के क्षेत्र को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यहां पर जिम, आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसी परिसर में चलाए जा रहे क्रैच में भी अतिरिक्त सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

Advertisements

अमरजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले आम लोगों को स्क्रीन एवं ऑडियो-विजुअल प्रणाली से सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कैंटीन भी चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में स्थापित सीएम-सैल को भी आम लोगों की सुविधाओं के अनुरूप बनाया गया है। इसके अलावा अन्य शाखाओं में भी विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here