वटवृक्ष, नीम, आंवला व पीपल हैं मनुष्य के जीवन रक्षक: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। प्राकृतिक वंदना कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला नील कंठ में पौधारोपण किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि वटवृक्ष, पीपल, नीम, आंवला के पौधे मनुष्य के जीवन रक्षकहैं। जिनसे हमें ऑक्सीजन और दवाईयां बनाने के लिए जड़ी बूटियां प्राप्त होती हैं। वृक्ष मनुष्य के जीवन के साथी हैं।

Advertisements

इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर बाली ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधों लगाने उपरांत उनकी अपने बच्चों की तरह ही देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि वृक्ष बड़े होकर मनुष्य के मां-बाप बनकर हमारी देखभाल करते हैं। खुद धूप में रहचते हुए वृक्ष हमें छाया देता है। मनुष्य के जीवन से मनुष्य की मृत्यु तक वृक्ष अपनी सराहनीय भूमिका निभाता है तथा अंतिम समय में मनुष्य के मृत शरीर को जलाने के लिए भी वृक्ष की लकड़ी ही काम आती है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, अश्विनी, सुमन बाजवा, बलवीर कौर, ममता देवी, संध्या देवी, प्रदीप कुमारी, चंद कौर, नीरज शर्मा, अशोक कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here