नई वार्डबंदी से नाराज अकाली-भाजपा के पूर्व पार्षदों ने दिए एतराज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम द्वारा की नई वार्डबंदी के बाद मांगे इतराजों के संबंध में आज पूर्व पार्षद सुरेश कुमार भाटिया के नेतृत्व में अकाली भाजपा पार्षदों का एक शिष्टमंडल नगर निगम के इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार को मिला और उन्हें नई वार्डबंदी संबंधी एतजार पत्र सौंपे। इस दौरान पूर्व कौंसलर सुरेश कुमार भाटिया ने बताया कि नगर निगम में लगाये गये वार्डबंदी के नये नक्शे से उन्हें पता चला कि उनका 42 नंबर जनरल वार्ड को वार्ड नंबर 43 बना, महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि इस वार्ड में से किसी भी ब्लाक और गली के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।

Advertisements

उन्होंने कहा सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक नेताओं द्वारा उनके 42 नंबर वार्ड को 43 नंबर कर दिया गया है। इसलिए वह इस पर इतराज जता रहे हैं और उक्त विभाग व सरकार से मांग की कि नंबर वार्ड को पहले की तरह जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाए। पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने बताया कि वार्ड नंबर 46 को नई वार्ड बंदी में एससी रिर्जव कर दिया गया है। जिसके लिए पूर्व कौंसलर अशोक कुमार शोकी ने एतराज जताया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 25 के पूर्व कौंसलर रूप लाल थापर ने भी इतराज जताया है कि पहले उनका वार्ड एससी आरक्षित था लेकिन नई वार्ड बंदी में उसे एससी महिला आरक्षित कर दिया है। इसके अलावा उनके साथ मुखी राम और संजीव संजू ने भी नई वार्डबंदी पर अपने अपने एतराज नगर निगम अधिकारियों को सौंपे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here