Friday, October 9, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे के लिए डेटशीट की जारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे के लिए डेटशीट की जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब अचीवमेंट सर्वे (पी.ए.एस.) के लिए डेटशीट जारी कर दी है। यह सर्वे 21 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक करवाया जा रहा है। इसी दौरान ही शिक्षा विभाग ने इस सर्वे की सफलता के लिए गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस की मदद लेने का भी फ़ैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सर्वे पहली से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आधार पर होगा। पहली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हरेक विषय के 10 प्रश्न होंगे, जबकि दूसरी से पाँचवीं कक्षा के लिए हरेक विषय के 15 सवाल होंगे।

Advertisements

हरेक सवाल 2 अंकों का होगा। प्रवक्ता के अनुसार छठी से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हरेक पेपर के 20 सवाल होंगे और एक पेपर 40 अंकों का होगा। प्राईमरी स्कूलों का सर्वे इम्तिहान 21 सितम्बर को शुरू होकर 25 सितम्बर को ख़त्म हो जाएगा, जबकि छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों का सर्वे 21 सितम्बर से शुरू होकर 26 सितम्बर तक चलेगा। ग्यारहवीं और बाहरवीं के लिए सर्वे 21 सितम्बर से शुरू होकर 3 अक्तूबर को ख़त्म होगा। इसी दौरान ही पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वे के लिए गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस (जी.ओ.जी) की मदद लेने के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।

सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के सीखने के नतीजों का मूल्यांकन करवाने के लिए आयोजित करवाए जा रहे पंजाब अचीवमेंट सर्वे (पी.ए.एस.) को पूरी तरह सफल बनाने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस की मदद लेने का फ़ैसला किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. ने जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को एक पत्र जारी करके उनको पी.ए.एस. के सम्बन्ध में गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस की मदद लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस पंजाब अचीवमेंट सर्वे के सम्बन्धित गतिविधियों में स्कूलों और समुदाय में एक कड़ी की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के इस सर्वे में शामिल होने को यकीनी बनाने के लिए गार्डीयन ऑफ गवर्नेंस बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here