Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir 7 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ कुलगाम निवासी तस्कर चढ़ा राजौरी...

7 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ कुलगाम निवासी तस्कर चढ़ा राजौरी पुलिस के हत्थे

जम्मू/ राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। लगभग सात करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को जम्मू-पुंछ राजमार्ग के अंतर्गत धनमा राजौरी से गिरफ्तार कर किया गया है। पकड़ा गया आरोपी कश्मीर के जिला कुलगाम का रहने वाला है और हेरोइन की डिलीवरी देने लोड केरियर वाहन संख्या नंबर जेके11बी-8033 के माध्यम से जम्मू की और जा रहा था,

Advertisements

एसएसपी राजौरी चंदन कोहली के निर्देश का पालन करते हुए सतर्क पुलिस थाना प्रभारी राजौरी इंस्पेक्टर समीर जिलानी व पुलिस चौकी चिंग्स इंचार्ज आशीष चौधरी ने तस्कर का पीछा करते हुए उसे धरदबोच लिया और वाहन की तलाशी करने पर पैकेट में सील बंद सात किलोग्राम हैरोइन जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्कर से करोड़ों रुपए की हेरोइन जब्त करने के उपरांत जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी राजौरी ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। बतादें कि गत सप्ताह भी राजौरी पुलिस ने 670 ग्राम हिरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।


एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने कहा कि सडक़ मार्ग के अंतर्गत धनमा विशेष नाके पर से एक तस्कर को सात किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई हिरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक पांच से सात करोड़ रु. है। तस्कर टाटा मोबाइल वाहन से जम्मू की तरफ जा रहा था जो जिला पुंछ की तरफ से आया था। आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए तस्कर से लगातार पूछताछ चल रही है और हम इस ड्रग्स पेडलर के सभी लिंक और इस खेप के स्रोत का पता लगाने के लिए कार्य कर रहे हैं। एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा पार तस्करी सहित सभी संभावित पहलुओं की इस मामले में जांच की जा रही है और अधिक गिरफ्तारियां होने की संभावना है। नशा तस्करी व गैर कानूनी कारोबार के रोक थाम के लिए पुलिस द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। गैरकानूनी कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता लग पाया है कि यह मादक पदार्थ जिला पुंछ की तरफ से आया है। मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है और बाहरी जिला व राज्यों से भी इसकी जानकारी जांच पड़ताल की जाएगी। आखिर पकड़े गए तस्कर का संपर्क (लिंक) किन-किन जगहों के तस्करों के साथ है। हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर की पहचान तारिक अहमद गनेही पुत्र गुलाम अहमद गनेही निवासी बच्चरु जिला कुलगाम के रूप में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here