होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर आज दोपहर करीब 3:30 बजे हुए एक सडक़ हादसे में परमजीत सिंह पुत्र करतार चंद निवासी मोहल्ला टिब्बा साहिब गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार एक्टिवा सवार परमजीत दसूहा रोड़ पर जा रहा था कि एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
जिससे परमजीत पुली से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एम्बुलैंस की मदद से उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी प्राप्त हुई थी।