Friday, October 23, 2026
Home Crime मोहल्ला कमालपुर: चोरों ने पीआरटीसी में तैनात अमित के घर को बनाया...

मोहल्ला कमालपुर: चोरों ने पीआरटीसी में तैनात अमित के घर को बनाया निशाना, नकदी व अन्य सामान किया चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आज मोहल्ला कमालपुर में दिन-दिहाड़े चोरों द्वारा एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों द्वारा एक लैपटॉप जिसकी कीमत एक लाख के करीब है तथा एक सैमसंग का टैबलेट जिसकी कीमत 32 हजार है और करीब 30-35 हजार की नकदी व जरुरी कागजात लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए अमित धवन निवासी मोहल्ला कमालपुर ने बताया कि वह पीआरटीसी जहानखेलां में मुलाजिम है और बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ रोड़ नजदीक नया घर बनाया है जिसकी शिफ्टिंग चल रही है तथा उनका पुराना घर जोकि कमालपुर गली नं 7 में है। आज दोपहर उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं।

Advertisements

जिस पर उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी के साथ आकर देखा तो अंदर घर में पड़ा कीमती सामान जिसमें एक लैपटॉप जिसकी कीमत एक लाख रुपए, सैमसंग का एक टैबलेट 32 हजार रुपए, जरुरी कागजात, करीब 30-35 हजार की नकदी, एक सिलेंडर लेकर चोर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने परिवार के साथ इस घटना संबंधी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में दिन प्रति दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में काफी डर माहौल बना हुआ है तथा कोई भी घर अब सुरक्षित नहीं है और ऊपर से पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए ताकि लोग चैन की सांस ले सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here