संत-महात्मा दुनियां में शांति की स्थापना का संदेश देते है: अजमेर संधू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज जी की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद होशियारपुर में मुखी माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में मानव एकता दिवस संत समागम करवाया गया। जोनल इंचार्ज अजमेर सिंह संधू ने प्रवचन करते हुए कहा कि जब-जब भी इस धरती पर पीर पैगम्बर आए, उनकी समय पर किसी ने भी कद्र नहीं की। बाद में उनको याद किया जाता है। हमेशा संतों, महापुरुषों ने मानव एकता, प्यार, नम्रता का संदेश ही दिया। मानव एकता दिवस मनाने का असली तरीका समाज में मानवता कायम करने के लिए सतगुरु के हुक्मों को मानते हुए जीवन गुजारना होता है। उन्होंने कहा कि संत महात्मा हमेशा ही दुनिया में शांति की स्थापना का संदेश ही देते रहे है। उन्होंने अवतार वाणी की लाइनों का जिक्र करते हुए कहा कि गुरसिख गुरु की आंख से देखे, गुरु दे कान से सुनता है, गुरसिख नाम सरोवर में से हीरे मोती चुनता है। गुरुसिख हमेशा ही जो सतगुरु कह रहा है करता है, जो सतगुुरु जो सुनने को कह रहा है वहीं

Advertisements

सुनता है, जो कह रहा हा करना है वहीं करता है। इंसान के जीवन में ऐसी अवस्था सतगुरु के चरणों में जाकर इस निरंकार प्रभु की प्राप्त करने के बाद आती है। आज का इंसान माया के पीछे दौड़ रहा है, जो कि इंसान के दुखी होने का सबसे बड़ा कारण है। सतगुुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज मानव एकता बनाने का संदेश जन जन तक पहुंचा रहे है। अंत में मुखी माता सुभदरा देवी जी ने आए हुए संत महापुरषों का धन्यवाद किया। इस मौके कैप्टन तरलोक सिंह बटाला, राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे। निरंकारी जगत में 24 अप्रैल बाबा गुरबचन सिंह जी व सैकड़ों अन्य भक्तों की याद में मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव एकता दिवस के संबंध में दिल्ली में भी संत समागम व रक्दान शिविर लगाया गया, जिसका उदघाटन सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने किया व जिसमें 1524 श्रद्धालुआें ने रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here