Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur न्यू सब्जी मंडी एसोसिएशन किसानों का साथ देकर करेगी हड़ताल का समर्थन:...

न्यू सब्जी मंडी एसोसिएशन किसानों का साथ देकर करेगी हड़ताल का समर्थन: रवि अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। न्यू सब्जी मंडी एसोसिएशन होशियारपुर के सदस्यों की तरफ से 25 सितंबर को पूरे पंजाब में हड़ताल की घोषणा की गई है जिसके तहत होशियारपुर में भी 25 को सब्जी मंडी बंद रखकर किसानों के हित में की जा रही हड़ताल संबंधी सहयोग की अपील की गई।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान रवि अरोड़ा ने कहा कि किसानों के साथ धोखा करके जो कृषि विधेयक बिल-2020 पास किया गया है उसका विरोध करने के लिए पूरे पंजाब के किसान एक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सभी अढ़ती और किसान एसोसिएशनें मिलकर दिल्ली का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर भुपिंदर पाल सिंह, रिक्की, बलदेव सिंह, हरी चंद, कुलवंत सिंह, राज कुमार राजू आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here