जिला भाजपा ने मनाई प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से मण्डल स्तर पर जनसंघ के अध्यक्ष प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपुरुष ,महानदृष्टा ,एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंतोदय, जैसे विचार देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, जिनके विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समाज के आखिरी पायदान पर खड़े हुए पीडि़त वंचित किसान मजदूर का जीवन स्तर ऊपर उठाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं ऐसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

Advertisements

उनकी जयंती के अवसर पर जिला भाजपा नमन करती है। पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि प दीनदयाल उपाध्याय सभी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक है। देश और समाज के लिए उनकी दूरदर्शी सोच से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।उनके सिद्धांतों पर चल कर प्रत्येक कार्यकर्ता को देशहित में काम करना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी,मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी,अमरजीत सिंह भिंदा,देसराज कालिया,भावना राणा,विजय कुमारी,राजिंदर कौर,सुभाष कुमार, बंटी, रंजीत सिंह,दलीप अग्निहोत्री,चाहत अग्गरवाल,सचिन कुमार,संजीव कुमार,मनी शर्मा, रणदीप कुमार, सियान,अक्षय कुमार,अनिल जैन, जोत,आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here