शहीद भगत सिंह जैसी देश सेवा की भावना हम सभी में होनी जरुरी: अश्विनी गैंद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए गए। इस अवसर पर अश्विनी गैंद ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर रोशनी डालते हुए नौजवानों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करने के लिए मन में जज्बा होना चाहिए। अश्विनी गैंद ने कहा कि हर मोर्चा फतेह करने के लिए भगत सिंह जैसी देश सेवा की भावना हम सभी में होनी जरुरी है।

Advertisements

इस अवसर पर बजरंग दल जिला अध्यक्ष हरभजनपाल, तिलक राज शर्मा, नीरज गैंद, अमन सेठी, नीतिश ठाकुर, अवतार सिंह, गोनी बागपुर, राजेश शर्मा, गगन, संदीप कुमार, कमल युपी, बौबी, रजत, मनी, तरना, जस्सा, रकेश कुमार, रजीव कुमार, सचिन टंडन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here