Thursday, October 22, 2026
Home National 1 से 5 अक्तूबर तक होगी सिन्धु दर्शन यात्रा, 2021 में करवाया...

1 से 5 अक्तूबर तक होगी सिन्धु दर्शन यात्रा, 2021 में करवाया जाएगा सिन्धु महाकुंभ: कमल खत्री

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए 24वीं सिंधुदर्शन यात्रा में सभी यात्री लद्दाख में सैनिकों के कैंप में पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उन्हें उपहारों के साथ यह संदेश देंगे कि देश को सेना के बलिदान शौर्य पर गर्व है साथ ही पूरा देश उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इसके बाद लद्दाक से सीमा की और आमजनों का मार्चपास्ट किा जाएगा।

Advertisements

मीडिया प्रभारी कमल खत्री ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 24वां सिन्धु दर्शन उत्सव जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दख में सिन्धु दर्शन यात्रा समिति द्वारा गत् वर्षों की भांकि इस वर्ष भी 23 से 26 जून 2020 तक होनो जा रहा था। पर, इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते कुछ चुनिंदा तीर्थयात्रियों को साथ आगामी 1 से 5 अक्तूबर तक लेह में कोरोना नियमों के तहत सिन्धु दर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2021 में सिन्धु दर्शन यात्रा समिति द्वारा 25वां सिन्धु दर्शन उत्सव लेह लद्दाख में “सिन्धु महाकुंध” के रुप में मनाने जा रही है।

जिसमें पूरे भारत के अलावा विश्व से लगभग 50 हजार तीर्थयात्रियों के भाग लेने की संभावना है। यह एक ऐसा महाकुंभ होगा जो गंगा नदी के किनारे नहीं बल्कि सिन्धु नहीं के किनारे आयोजित होगा। इस बार की यात्रा में तीर्थ यात्रियों के रुप में ज्यादातर समिति से जुड़े कार्यकर्ता हैं जो वहां 2021 में होने वाले पहले सिन्धु महाकुंभ के सफल आयोजन का संकल्प भी लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here