Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने लांस नायक करनैल सिंह के पारिवारिक सदस्यों को 50 लाख...

मुख्यमंत्री ने लांस नायक करनैल सिंह के पारिवारिक सदस्यों को 50 लाख रुपए ऐक्स ग्रेशिया और नौकरी देने का किया ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को 10 जे.ए.के. आई.आई.एफ. के लांस नायक करनैल सिंह जो जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सरहद पार से फायरिंग में शहीद हो गये, के पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए के ऐक्स ग्रेशिया का ऐलान किया है।

Advertisements

शहीद को श्रद्धाँजलि और परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लांस नायक करनैल सिंह ने बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ते हुए देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की है जिसके महान बलिदान को देश कभी नहीं भुलेगा। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। शहीद लांस नायक करनैल सिंह संगरूर जिले के गाँव लोहा खेड़ा के रहने वाले थे जो अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी और एक साल का बेटा छोड़ गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here