भाजपा गढ़शंकर की टीम घोषित, राजीव व विनीत मंडल महामंत्री नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री व ज़ोन दो प्रभारी मीनू सेठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जोनल प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,महामंत्री विनोद परमार,मण्डल अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा से विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा गढ़शंकर मण्डल की टीम की घोषणा की गई है। जिसमें मंडल महामंत्री के नाते राजीव कुमार व विनीत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सतनाम सिंह,विकास राजपूत,अवतार सिंह,नरिंदर सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisements

मंडल सचिव के नाते शमशेर सिंह,सन्दीप शर्मा,नरेश कुमार,समीर गुप्ता,सुनीता शर्मा को नियुक्त किया गया है। मनदीप सिंह मण्डल कैशियर का काम देखेंगे। प्रेस सचिव के नाते नितिन शर्मा और सोहन लाल आईटी सेल् का काम करेंगे। इसके इलावा मंडल कार्यकरिणी सदस्य के तौर पर रिशू,नीतीश शर्मा,विकास गुप्ता,कृष्ण राणा,सुखदेव सिंह,परिक्षित नैय्यर,पुरषोतम लाल,जगदीश राज,गुलशन राणा,एडवोकेट रूपेश खन्ना,अविनाश चन्द्र,ओम प्रकाश,बलविंदर सिंह,अश्वनी शर्मा,कुलदीप कुमार,जीवन कुमार,करन सिंह,अनेक सिंह बेदी,मोहित शर्मा,सतनाम सिंह,अशोक कुमार,तीर्थ भुल्लर,जोगा सिंह,सुरजीत सिंह बरनाला,अशोक पराशर,बंटी राणा,शमशेर सिंह,बी.एस संघा को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने समस्त नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here