राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने भाजपा युवामोर्चा प्रधान राजा सैनी व जिंदू सैनी का किया सम्मान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रधान राजा सैनी व जिंदू सैनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर वाहिनी कार्यकर्ताओं ने राजा व जिंदू सैनी का मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनकी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर असीम कपूर, सुखबीर सिंह मल्होत्र, अनमोल जैन, कुमार साहिल वधवा, चरणजीत सेठी, डा. गुरमीत सिंह, विकास कुमार, अंकित शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here