किसान जत्थेबंदियों ने धरने के चौथे दिन दी चेतावनी, 9 अक्तूबर को जाम करेंगे हाईवे

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:नवदीप सिंह। जालंधर पठानकोट हाईवे पर चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसान जत्थेबंदी दोआबा किसान कमेटी की ओर से खेती कानूनों के खि़लाफ़ लगाया गया धरना चौथे दिन भी जारी रहा। बीती रात बड़ी गिनती में किसानों ने टोल प्लाजा पर एकत्रित हो कर केंद्र की मोदी सरकार के खि़लाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने बताया कि 30 किसान जत्थेबंदीयों की हुई बैठक में लिए गए फ़ैसले अनुसार यह धरना लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में संघर्ष को और भी तेज़ किया जाएगा। इसके साथ हो 9 अक्तूबर को यू पी के हाथरस में दलित लडक़ी के साथ हुई दरिंदगी के रोस में चौलान्ग नज़दीक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हाईवे जाम किया जाएगा।

Advertisements

इस मौके सुखविंदर सिंह धुग्गा, जगदीप सिंह बल्ल, गुलशन कुमार, संदीप सिंह बाला, सुखदेव सिंह कंग, सुखबीर सिंह नरवाल, मनदीप सिंह हुंदल, बलजीत सिंह राणा, प्रदीप सिंह, नवदीप सिंह, जरनैल सिंह क़ुराला, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, मंजीत सिंह ख़ालसा, सुखविंदर अरोड़ा, हरदीप खुड्डा, सुखदेव सिंह झज्झीपिंड, नरिंदर सिंह चीमा, सुख जौड़ा, अमरजीत सिंह,गुरवीर सिंह चौटाला, गुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, जगतार सिंह, बख़्तावर सिंह, बाबा अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, जसकरन सिंह, बूटा सिंह खख, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह,सलिंदर सिंह, दिलबाग सिंह,जरनैल सिंह, गोल्डी कलियाणपुर, अजीत सिंह, कश्मीर सिंह, मुखि़्तयार सिंह, अवतार सिंह टेरकियाना, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह,साहिब सिंह झिंगडक़लां, गुरप्रीत सिंह चक्कासिम, गुरबख्श सिंह नीला,परमिंदर सिंह, बलबीर सिंह बीरा , चौधरी कमल सैनी,दविंदर सिंह मूनका इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here