विपुल वालिया भाजपा जिला आईटी सेल के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार व मीनू सेठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जोनल प्रभारी सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा व जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा से विचार विमर्श करने के बाद विपुल वालिया को जिला भाजपा के आईटी सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने नई नियुक्ति पर विपुल वालिया को जिला भाजपा की ओर से शुभकामनाएं दी और कहा कि आज की राजनीति के हिसाब से सोशल मीडिया बेहद महत्वपूर्ण है और प्रदेश नेतृत्व ने इस जि़म्मेदारी पर योग्य कार्यकर्ता को लगाया है।इससे पहले विपुल वालिया होशियारपुर विधानसभा के आईटी इंचार्ज थे।जिनके काम को देखते हुए प्रदेश ने उन पर भरोसा जताया और जिला स्तरीय दायित्व सौंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here