Tuesday, October 27, 2026
Home Sports व्यक्तिगत खेलों के लिए प्रशिक्षण सैशन जल्दी होंगे शुरू, स्वास्थ्य विभाग से...

व्यक्तिगत खेलों के लिए प्रशिक्षण सैशन जल्दी होंगे शुरू, स्वास्थ्य विभाग से मांगे ज़रुरी प्रोटोकोल: राणा सोढी

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि राज्य भर में कोविड-19 मामलों की संख्या लगातार घटने के कारण खेल विभाग एथलैटिक खेलों के लिए खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण सैशन फिर शुरू करने की योजना बना रहा है। एक प्रैस बयान में खेल मंत्री ने कहा कि विभाग इस समय कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए खिलाडिय़ों को अलग-अलग खेलों के ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है और अब एथलीटों की मानसिक तैयारी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खेल के लिए मानसिक तैयारी के लिए अक्तूबर महीने के पहले हफ़्ते बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों के आने की रिपोर्टें मिलने के कारण अब विभाग ने एथलैटिकस, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट्ट, लम्बी और ऊँची छलांग, वेट लिफ्टिंग जैसे व्यक्तिगत खेलों के लिए आम की तरह प्रेक्टिस सैशन शुरू करने की योजना बनाई है।

Advertisements

राणा सोढी ने कहा कि इन खेलों में सिफऱ् सामान का ही साझा प्रयोग होता है परन्तु खिलाड़ी एक दूसरे के सीधे संपर्क में नहीं आते, जिस कारण उनको कोरोना का संक्रमण लगने का ख़तरा कम है। खेल मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोविड महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में खिलाडिय़ों को आगामी खेल मुकाबलों के लिए तैयार रखने के लिए व्यक्तिगत प्रशिक्षण सैशन सुचारू तरीके से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य प्रोटोकोल माँगे गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से हिदायतें मिलने के बाद खिलाडिय़ों के लिए व्यक्तिगत प्रशिक्षण शुरू करने की मंजूरी सम्बन्धी फाइल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को भेजी जायेगी। राणा सोढी ने कहा कि कोरोना केस घटने के कारण व्यक्तिगत खेल के लिए अभियास सत्र शुरू करने सम्बन्धी खिलाडिय़ों और उनके मां-बाप से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना केस और घटते हैं तो खिलाडिय़ों के सुरक्षा मापदण्डों की समीक्षा करने बाद टीम खेल में प्रशिक्षण सैशन शुरू करने के फ़ैसले पर भी विचार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here